मलेशिया का अनोखा रिवाज जहां खुद के शरीर में ही कील गुदवाते है लोग

By: Ankur Sat, 05 Sept 2020 5:43:41

मलेशिया का अनोखा रिवाज जहां खुद के शरीर में ही कील गुदवाते है लोग

दुनियाभर में कई धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं और सभी अपने धर्म के रीति-रिवाज को अपनाना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि कई धर्मों में ऐसे त्यौंहार होते हैं जो अनोखे रिवाज के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही एक रिवाज हैं मलेशिया में थईपुसम पर्व का। इस पर्व को केवल तमिल लोग मनाते हैं और वह इस पर्व को मनाने के लिए लाखों की संख्या में शरीक होते है। अब बात करें इस पर्व के सबसे डरावने दृश्य की तो वह यह है कि यहां पर लोग उनके देवता मुरूग्न को प्रसन्न करने के अपने शरीर में सैकड़ों छेद करवाते हैं।

weird news,weird festival,malaysia festival,thaipusam,murugan ,अनोखी खबर, अनोखा त्यौंहार, मलेशिया का त्यौंहार, थईपुसम पर्व

जी हाँ, यह सुनकर आपको यकीन तो नहीं होगा लेकिन आप तस्वीरों में देख सकते हैं। जी दरअसल यह पर्व तमिल लोगों के लिए बड़ा ही ख़ास होता है और इसे वह बहुत धूम धाम के साथ मनाते हैं। वैसे तो यह पर्व दक्षिण भारत श्रीलंका सिंगापुर में मनाया जाता है लेकिन सबसे ज्यादा इस पर्व को अगर कहीं मनाया जाता है तो वह है मलेशिया में।

इस पर्व को मनाने की शुरूआत साल 1892 में हुई थी। इस पर्व के कारण हजारों लोग ढोल नगाड़ों के साथ नाचते है और मंदिर में भगवान मुरूग्न की विशाल प्रतिमा के दर्शन करते है। इस दौरान कुछ लोग मंदिर में हुक के इस्तेमाल से अपने शऱीर में नुकीली कीले घुसाते है जिसमें नीबू टके हुए होते है। वैसे थईपुसम पुरूष प्रधान पर्व माना जाता है और इस पर्व में लाखों की संख्या में पुरुष हिस्सा लेते हैं। कावड़ उठाई जाती है। इस दौरान कुछ ही महिलाएं शामिल होती हैं जो दूध के बर्तन लेकर मंदिर पक पहुंचती है।

ये भी पढ़े :

# आखिर इस पौधे में क्या हैं ऐसी खासियत, कीमत लगाईं गई 6 लाख

# 92 साल से चल रही हैं भारत की यह एसी ट्रेन, किया जाता था बर्फ की सिल्लियों का इस्तेमाल

# इस गांव में हुए आकाश से पत्थरों की बरसात, इसके टुकड़ों की कीमत लाखों में, अमीर हुए लोग

# आखिर क्यों यह महिला विमान का आपातकालीन गेट खोल विंग पर लगी घूमने, कारण कर देगा हैरान

# बॉर्डर पार कर स्कूल जाते हैं यहां बच्चे, अपने पास रखना पड़ता हैं पासपोर्ट

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com